For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157583864
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन | 

अजमेर न्यूज़: मतदाता जागरूकता कार्यक्र,म नुक्कड़ नाटक से किया युवाओं को प्रेरित

Post Views 91

November 30, 2022

आईटीआई के समस्त स्टाफ और 500 छात्र-छात्राओं को वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
नुक्कड़ नाटक से किया युवाओं को प्रेरित
    अजमेर, 30 नवम्बर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को राजकीय आईटीआई माखुपुरा के प्रांगण में आयोजित नुक्कड़ नाटक द्वारा 17 तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक में अहम भूमिका में दीपक गहलोत, साधना कुमारी, दीपक, महेश कुमार, राहुल मीणा, कल्पना तथा सुमन ने अपनी प्रस्तुति देखकर लोकतंत्र के एक-एक वोट के महत्व को समझाया। मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। नाटक की प्रस्तुति में अनुदेशक आईटीआई नरेंद्र कुमार तथा जयप्रकाश की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के संचालन में आईटीआई के समस्त स्टाफ साथियों एवं प्रधानाचार्य का सहयोग रहा। इस अवसर पर उपस्थित तहसीलदार अजमेर एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजमेर दक्षिण श्रीमती प्रीति चौहान ने  वीएचए और एनवीएस पोर्टल की संपूर्ण जानकारी वहां उपस्थित लगभग 500 छात्र छात्राओं को प्रदान की। समस्त बीएलओ तथा  सुपरवाइजर को दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर आईटीआई के समस्त स्टाफ और 500 छात्र-छात्राओं को वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved