Post Views 11
November 30, 2022
मतदाता जागरूक कार्यक्रम
बीएलओ एवं सुपरवाईजरों की ली बैठक
अजमेर, 30 नवम्बर।सहायक कलक्टर मुख्यालय श्री भरतराज गुर्जर की अध्यक्षता में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाईजर की बैठक आयोजित हुई। इसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 17 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। बीएलओ एवं सुपरवाईजरों को क्षेत्र के समस्त पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में ऑनलाईन जोड़ने के लिए कहा गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved