For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157583870
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन | 

अजमेर न्यूज़: आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर एक्शन मोड पर,राठौड़ की पहल पर शासन सचिवालय में पुष्कर के विकास हेतु उच्च स्तरीय बैठक,पुष्कर में बहेगी विकास की गंगा 

Post Views 31

November 30, 2022

बैठक में पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने ,पुष्कर के विकास एवं सौदर्यकरण 24 कोसी परिक्रमा को सुगम एवं सरल बनाने के लिए 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पर चर्चा की गई !




अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ की पहल पर आज शासन सचिवालय जयपुर में स्वायत्त शासन मंत्री  शांति धारीवाल की अध्यक्षता में पुष्कर के विकास पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने ,पुष्कर के विकास एवं सौदर्यकरण 24 कोसी परिक्रमा को सुगम एवं सरल बनाने के लिए 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पर चर्चा की गई !समीक्षा बैठक में पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए पर्याप्त बजट, पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 400 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण, पुष्कर में डेस्टिनेशन मैरिज को बढ़ावा देने के लिए 100 कमरों का पुष्कर यात्री निवास का निर्माण, नगर पालिका पुष्कर के समस्त वार्डों में आंतरिक सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग ,समस्त वार्डों में नाली एवं नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट हेतु अंडरग्राउंड केवल एवं पोल लगाने का कार्य ,उपखंड कार्यालय के पीछे प्रस्तावित पार्क के पास आधुनिक स्टेडियम का निर्माण ,मेला ग्राउंड में विकास कार्य  ,सरोवर के घाटों का सौंदर्यीकरण, संतोषी माता की ढाणी के पास लोहार बस्ती से बड़ी बस्ती शमशान तक सीवरेज नेटवर्क सीवेज ट्रीटमेंट का निर्माण, जयपुर रोड नागौर रोड पर प्रवेश द्वार, पुष्कर के प्रवेश द्वारों का सौदर्यीकरण घर-घर कचरा संग्रहण हेतु 18 आटो टीपर 20 पर एवं 2 लिफ्टर क्रय करने का प्रस्ताव भूमिगत कचरा पात्र के रखरखाव एवं निस्तारण हेतु क्रेन 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को गोवर्धन परिक्रमा की तरह एवं सुविधाजनक बनाने हेतु विभिन्न विकास कार्य ,घाटों पर नए चेंजिंग रूम का  निर्माण बूढ़ा, पुष्कर मेला ग्राउंड, टूरिस्ट विलेज का सौदर्यीकरण ,घाटों पर विरोधी सीढियों का निर्माण सभी घाटों का एक समान रंग रोशन सहित कई प्रस्ताव पर चर्चा की गई। 

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि धार्मिक नगरी पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने विकास एवं सौदर्यीकरण करने के लिए आज 500 करोड़ से अधिक  की लागत के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।  राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुष्कर के विकास के लिए सतत प्रयासरत है और आने वाले बजट में पुष्कर  मैं विकास की गंगा बहेगी! समीक्षा बैठक में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल शासन सचिव कुंजीलाल मीणा स्थानीय निकाय सचिव जोगाराम आर्किटेक्ट अनूप भरतीया जिला कलेक्टर अजमेर अंशदीप उपखंड अधिकारी सुखाराम पिडेंल नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा सहित स्वायत शासन विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved