For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157583873
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर सरपंच संघ के साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों ने जवाहर रंगमंच में जिला कलेक्टर अंशदीप से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

Post Views 31

November 29, 2022

अजमेर जिला परिषद के सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर के खिलाफ जिले के सरपंच और अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की

अजमेर जिला परिषद के सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर के खिलाफ जिले के सरपंच और अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधियों अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर अंशदीप को ज्ञापन देने के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। जिसमें सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की ।

मंगलवार को अजमेर सरपंच संघ के साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों ने जवाहर रंगमंच में जिला कलेक्टर अंशदीप से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जब से अजमेर जिला परिषद में हेमंत स्वरूप माथुर ने सीईओ का पद संभाला है, तब से ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी ग्राम वासियों को नहीं मिल पा रहा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी ग्राम वासियों को नहीं मिल रहा है।

अगर कोई सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि इस मामले में बातचीत का सवाल उठाते हैं, तो उनके खिलाफ जांच बैठाकर उनको डराया धमकाया जा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर मंगलवार को सरपंच प्रतिनिधियों के साथ ही जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द इस मामले में अगर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वह आंदोलन का रुख अपनाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

पूर्व जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस नेता शक्ति सिंह राठौड़ ने इस मामले में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला परिषद सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर सरकार की छवि को धूमिल करना चाहते हैं और वह खुद ही जनप्रतिनिधि के तौर पर अलग-अलग स्थानों पर मालाएं और साफे पहन रहे हैं, जो कि उनका अधिकार नहीं है। सरपंचों के अधिकारों का भी हनन किया जा रहा है। इसके कारण सभी में रोष व्याप्त है। इसी रोष को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। अगर इस मामले में जल्द कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो सभी जिला परिषद सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा। चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। हेमंत स्वरूप माथुर के रवैया के कारण न सिर्फ जनप्रतिनिधि परेशान है, बल्कि आम जनता भी काफी नाराज है। जिसका खामियाजा जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved