Post Views 51
November 25, 2022
अजमेर के भव्य शर्मा का राजस्थान अंडर 16 क्रिकेट टीम में चयन
अजमेर! एक्सीलेंट क्रिकेट एकेडमी के भव्य शर्मा का बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के राजस्थान टीम में चयन किया गया है।
एक्सीलेंट क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख कोच प्रदीप मल्होत्रा ने बताया कि भव्य शर्मा ने एक्सीलेंस क्रिकेट अकेडमी एवं जयपुरिया प्क्रिकेट एकेडमी में नियमित गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं। ख्वाजा मॉडल स्कूल के नियमित छात्र भव्य शर्मा लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं।
शर्मा के चयन पर प्रमुख कोच प्रदीप मल्होत्रा अजमेर क्रिकेट क्रिकेट संघ के डिप्टी प्रेसीडेंट अजय तेन्गौर सुनीत पुट्टी वेंकटेश पुट्टी ने बधाई दी एवं जिला क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved