Post Views 61
November 25, 2022
राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अजमेर
तत्कालीन आईजी एस सेंगथिर द्वारा 17 अगस्त 2021 को शुरू किये गए आवाज़ दो अभियान को सराहा
विगत कुछ समय से महिलाओं के प्रति समाज में हो रहे दृष्टिकोण में बदलाव के चलते महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधिक घटनाएं पूरे देश में घटित हो रही है। इनको ध्यान में रखते हुए तत्कालीन अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर द्वारा 17 अगस्त 2021 को एक अनूठी पहल शुरू की गई थी।
आईजी एस सेंगाथिर द्वारा अजमेर रेंज में शुरू किए गए स्पीक अप अभियान के अंतर्गत महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं योन दुराचरण के संबंध में सजग रहने और महिला अत्याचारों से संबंधित कानूनों की जानकारी देने के लिए रेंज स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया।
रेंज के सभी जिलों में आवाज दो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक रैंक का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
आज इस अभियान को वर्तमान पुलिस महा निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह ओर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आगे बढ़ा रहे हैं।
शुक्रवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा अपने अजमेर दौरे के दौरान राजस्थान पुलिस की ओर से आयोजित स्पीक अप अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण , महिलाओं में जागरूकता और चेतना लाने के लिए तत्कालीन आईजी एस सेंगाथिर द्वारा शुरू किया गया यह अभियान वाकई महिलाओं और बच्चियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव पैदा करता है। आज पुलिस उनकी मदद के लिए तत्पर है और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिससे जहां बच्चियों और महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है तो वहीं अपराधियों में खौफ व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण, व महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास व कार्यवाही काफी सार्थक सिद्ध हुई है और अब तक ऐसे ही मामलों में करीब 50 मुकदमों के अंदर सजा का ऐलान भी हो चुका है। जिसमें फांसी से लेकर अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा से अपराधियों को दंडित किया जा चुका है।
आवाज दो कार्यक्रम की मूल भावना महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं यौन दुराचार के संबंध में सजग रहने व महिला अत्याचार से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान करना है।
महानिरीक्षक पुलिस एस सेंगाथिर की पहल पर आवाज दो यानी स्पीक अप अभियान के लिए महिला सुरक्षा हेतु एक ऐप तैयार किया गया इस ऐप पर एक बटन दबाने से ही आपातकाल में महिलाएं व बालिकाओं को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध हो रही है।
इसमें उनके परिचितों के नंबर भी जोड़े गए हैं ताकि उन तक भी सूचना पहुंच सके।
इस ऐप की सहायता से मुश्किल में फंसी महिला की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में आयोजित स्पीक अप कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्राएं व पुलिस की महिला विंग और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved