Post Views 41
November 25, 2022
कचहरी रोड स्थित रेलवे बिसिट इंस्टीट्यूट के चुनाव में कर्मचारियों का दिखा उत्साह
शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुए मतदान में एनडब्ल्यूआरईयू ओर यूपीआरएमएस के प्रत्याशियों का भाग्य हुआ बैलट बॉक्स में कैद
कचहरी रोड स्थित रेलवे बिसिट इंस्टिट्यूट के चुनाव शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए गए। मतदान के प्रति रेल कर्मचारियों में भारी उत्साह नजर आया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन और उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के चार चार प्रत्याशी आमने-सामने हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से रेलवे बिसिट इंस्टीट्यूट पर
एनडब्ल्यूआरईयू का कब्जा है तो वहीं सीनियर इंस्टिट्यूट के चुनाव में जीत के बाद यूपीआरएमएस ने भी रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव में ताल ठोक दी है। शुक्रवार को रेलवे बिसिट इंस्टीट्यूट पर आयोजित चुनाव में कैरिज कारखाना, लोको कारखाना, मदार डिपो,विधुत शाखा ओर डीआरएम कार्यालय से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मतदान करने पहुंचे।
एनडब्ल्यूआरईयू ओर यूपी आरएमएस दोनों यूनियन ने लोको, कैरिज और विद्युत सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है। जिसमें
एनडब्ल्यूआरईयू से उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गौड़, लोको कारखाने से सचिव के लिए जितेंद्र कुमार शर्मा, डीआरएम ऑफिस से सह सचिव के लिए विजेंद्र चित्तौड़िया कैरिज कारखाने से और कोषाध्यक्ष के लिए कमल कुमार जनरल स्टोर से मैदान में हैं तो वहीं यूपीआरएमएस से उपाध्यक्ष पद के लिए रेलवे अस्पताल से मुकेश चौधरी, सचिव पद पर देवी सिंह गुर्जर विद्युत शाखा से, सह सचिव पद पर पंकज राजावत कैरिज कारखाने से, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित शर्मा लोको कारखाने से प्रत्याशी बनाए गए हैं। एनडब्ल्यूआरईयू के मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि शाम 5:00 बजे मतदान संपन्न होने के बाद 6:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और रात को 9:30 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
रेल कर्मचारी एनडब्ल्यूआरईयू को फिर से इंस्टीट्यूट में काबीज करेंगे ऐसी उम्मीद है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved