Post Views 181
November 25, 2022
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अजमेर जिला द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
कांग्रेस राज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, लूट, हत्या और शराब की 8 बजे बाद हो रही बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अजमेर की जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में 8 बजे बाद भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। वहीं महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। हत्या, लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
पुलिस की पुख्ता कार्यप्रणाली के बावजूद शहर में हत्या लूटपाट चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वैशाली नगर में पिछले दिनों हुई नकली शराब से मौत का मामला अभी हाल ही में हुआ।
रात 8 बजे बाद भी शराब विक्रेता दुकान के नीचे से शराब का बेचान करते हैं। जिस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से धड़ल्ले से 8 बजे बाद शटर जे नीचे से बे रोक टोक शराब बेची जा रही है जिससे की अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं वहीं दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved