For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155664135
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  |  Ajmer Breaking News: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार एक दिसम्बर को, उपखण्ड स्तर पर गुरूवार 8 दिसम्बर को होगी जनसुनवाई

Post Views 11

November 24, 2022

राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था प्रथम गुरूवार को आयोजित की जाती है। इस जनसुनवाई की उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी।

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार एक दिसम्बर को
उपखण्ड स्तर पर गुरूवार 8 दिसम्बर को होगी जनसुनवाई
    अजमेर, 24 नवम्बर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार एक दिसम्बर तथा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 8 दिसम्बर को आयोजित होगी।
    लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त 325 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरूवार एक दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था प्रथम गुरूवार को आयोजित की जाती है। इस जनसुनवाई की उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी।
         उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 8 दिसम्बर को की जाएगी। जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र,टॉडगढ़़,रूपनगढ़ एवं पुष्कर की उपखण्ड कार्यालय में, उपखण्ड सरवाड़ की पुराना पंचायत समिति कार्यालय में, उपखण्ड केकड़ी, सावर, मसूदा, भिनाय, अंराई एवं पीसांगन की सम्बन्धित पंचायत समिति में तथा उपखण्ड ब्यावर की जनसुनवाई पंचायत समिति जवाजा में होगी। नसीराबाद उपखण्ड की जनसुनवाई के लिए श्रीनगर पंचायत समिति तथा किशनगढ़ उपखण्ड के लिए पंचायत समिति सिलोरा का स्थान निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय   जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 15 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved