For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155664280
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  |  Ajmer Breaking News: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: सड़क सुरक्षा एवं जीवन-दायिनी प्रशिक्षण कार्यशाला,12 ब्लॉक की 600 स्कूलों के दो-दो शिक्षकों ने लिया सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण,स्कूलों में प्रतिमाह नो-बैग डे पर शनिवार को आयोजित होगी सड़क सुरक्षा गतिविधियां

Post Views 51

November 24, 2022

सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण कार्यशाला जवाहर रंगमंच पर आयोजित


अजमेर, 24 नवम्बर। सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिले के समस्त विद्यालयों के 2-2 अध्यापकों को सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिले के समस्त 12 ब्लॉकों के 600 स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को जवाहर रंगमंच में सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इसके तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, शिक्षा विभाग एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिले के समस्त 12 ब्लॉक के स्कूलों के 1100 शिक्षकों को दो पारियों में जवाहर रंगमंचमें सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम पारी में केकड़ी,सावर,जवाजा,भिनाय,सरवाड़,अराईं ब्लॉक के तथा द्वितीय पारी में अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, किशनगढ़, श्रीनगर, पीसांगन एवं मसूदा ब्लॉक के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उन्होंने बताया कि सरकार के 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं एवं मौतों को कम करने का लक्ष्य, सड़क सुरक्षा नियमों एवं विनियमों, गुड सेमेरिटन(अच्छा मददगार), बीआईएसमानकों के हैलमेट की गुणवत्ता जाँच बीआईएस केयर मोबाईल एप द्वारा करने के तरीके की जानकारी, सड़क मानकों, मुख्यमंत्री  चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना, मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा योजना में शिक्षकों की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रायोगिक रूप से प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई।उन्होंने बताया कि सहायता ट्रस्ट श्रीमती श्वेता की ब्रह्मवर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को अस्पताल पंहुचाने तक का तरीका, सावधानियों तथा सीपीआर के बारे में लाईव डेमो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मोबाईल फोन के लॉक होने की स्थिति में अपने मोबाईल पर दो ईमरजेन्सी कॉन्टेक्ट रखने का तरीका बताया ताकि हादसे के वक्त मोबाईल लॉक होने पर सूचना दी जा सके। राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के श्री परवेश सैनी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उनके विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिमाह नो-बैेग डे शनिवार को की जा सकने वाली सड़क सुरक्षा गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, वॉल पेण्टिंग, निबंध लेखन, पोस्टर, कहानी, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, छात्रों द्वारा माता-पिता को पत्र लेखन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का उदाहरण प्रस्तुत कर पूर्व में किए गए कार्यों का संकल्प दिलाया गया। 

          उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं तथा कार्यक्रम स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए उपस्थित शिक्षा अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया। सुश्री पुजा चौधरी राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी द्वारा गुड सेमेरिटन सेव लाईफ से संबंधित लघु फिल्म दिखाई जाकर गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना किस प्रकार से लागू की जाए, इसकी जानकारी दी गई।यातायात पुलिस उपनिरीक्षक श्री रामकुमार विश्नोईएवं यातायात पुलिस कांस्टेबल श्री महेन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को यातायात सिग्नलों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम पारी में सहायक निदेशक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री भागचन्द मण्डरावलियाएवं द्वितीय पारी में श्री अजय कुमार गुप्ता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षक की शपथ दिलाई गई।   उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मेंसमाज सेवी श्री महेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। समस्त प्रशिक्षणार्थियों का फिडबैक लिया गया एवं सभी ने इसे रोचक एवं उपयोगी माना। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सामग्री दी गई एवं सभी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रशिक्षणार्थियों को राजीव कुमार विजय जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा शिक्षा विभाग की पूरी टीम का सहयोग रहा।मंच संचालन श्रीमती ममता सोनगरा ने किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी राजीव कुमार विजय, जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा,  परवेश सैनी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved