For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155664180
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  |  Ajmer Breaking News: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर एनएसयूआई के द्वारा राजस्थान की माटी यात्रा के विषय पर प्रेस वार्ता का आयोजन,

Post Views 11

November 24, 2022

राजस्थान के जितने भी पवित्र स्थल है वहां से मिट्टी को एकत्रित करके राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान आगमन होने पर उनके सिर पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा

अजमेर एनएसयूआई के द्वारा राजस्थान की माटी यात्रा के विषय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अजमेर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान के द्वारा प्रेस मीडिया को यह बताया गया कि हमारी राजस्थान में पवित्र भूमि है और राजस्थान के जितने भी पवित्र स्थल है वहां से मिट्टी को एकत्रित करके राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान आगमन होने पर उनके सिर पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा और इस तरह अजमेर एनएसयूआई के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा l
जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान ने बताया कि अजमेर जिले से ब्रह्मा जी के मंदिर सुरसुरा तेजाजी के मंदिर तथा अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह शरीफ से पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर कर लेकर जाएंगे l
अजमेर जिला प्रवक्ता मनीष डडवारिया  ने बताया कि राजस्थान शुरू से ही वीरों की भूमि रही है और यहां पर कहीं वीर एवं धार्मिक पुरुषों ने जन्म लेकर इस भूमि को पवित्र बना दिया राजस्थान की भूमि को त्याग बलिदान शौर्य  की भूमि से भी पूरे विश्व भर में जाना जाता है l
इस माटी यात्रा के माध्यम से राजस्थान की धार्मिक स्थलों से एकत्रित की गई मिट्टी से भारत जोड़ो यात्रा में आदरणीय राहुल गांधी एवं उनके साथ पधारे समस्त भारत यात्री का तिलक लगाकर झालावाड़ में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं की तादाद में स्वागत किया जाएगा l
प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी कार्तिक शर्मा ,वरिष्ठ महासचिव अंकित घारू , महेंद्र कुमार व जिला प्रवक्ता मनीष डडवारिया सहित एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद रहे l


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved