For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155664017
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  |  Ajmer Breaking News: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: पीजी गर्ल्स हॉस्टल जनवरी-2023 तक हो जाएगा तैयार, फिनिशिंग वर्क का कार्य चल रहा तेज गति से, 120 छात्राओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा 

Post Views 11

November 24, 2022

6.93 करोड़ की लागत 950 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है।

पीजी गर्ल्स हॉस्टल जनवरी-2023 तक हो जाएगा तैयार
फिनिशिंग वर्क का कार्य चल रहा तेज गति से, 120 छात्राओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा 
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जेएलएन मेडिकल कॉलेज की छात्राओं के लिए बन रहा  पीजी गर्ल्स हॉस्टल जनवरी 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। नवनिर्मित हॉस्टल में फिनिशिंग वर्क का कार्य तेज गति से प्रगतिरत है। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंश दीप और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार प्रोजेक्ट की नियमित मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 
6.93 करोड़ की लागत 950 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में बन रहे हॉस्टल ठांचा बनकर तैयार हो गया है। फर्श पर टाइल्स एवं बिजली, बाथरूम फिटिंग, डोर विंडो का कार्य प्रगतिरत है। दीवारों पर रंगरोगन का कार्य चल रहा है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल पर 60 कमरे बनकर तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक तीनों तलों पर 20-20 कमरों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक फ्लोर पर कमरों के साथ अटैच लेट-बाथ बनाए गए हैं। प्रत्येक कमरे में बालकॉनी एवं पैन्टरी की सुविधा होगी एक कमरे में दो छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। पहले चरण में 60 कमरों का निर्माण किया गया है। भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर रखते हुए जी प्लस 7 मंजिला भवन का प्रावधान रखा गया है।  हॉस्टल का नया  बनने वाला भवन भूकंप प्रतिरोधी आरसीसी स्ट्रेक्चर पर तैयार किया जाएगा। वर्तमान में जी प्लस 3 मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राउंड फ्लोर पर रसोई, पेंट्री, स्टोर, डायनिंग हॉल, मनोरंजन कक्ष, इंडोर गेम्स रूम, ऑफिस और शोचालय ब्लॉक बनकर तैयार हो गए हैं। नये बन रहे पीजी गर्ल्स होस्टल में छात्राओं को इंडोर गेम्स रूम की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही मनोरंजन कक्ष बनाया जा रहा है। स्वस्थ्य पर्यावरण के ग्रीन लैंड स्कैप के साथ पार्किंग की सुविधा होगी। सभी कमरे खुले एवं हवादार होंगे। किचन ओर मैस के साथ कॉमन हॉल बनाया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोरपर वार्डन रूम बनाया जाएगा। हॉस्टल की छत पर सोलर वाटर हीटर लगाया जाएगा। हॉस्टल के सभी कमरों के शौचालयों में गर्म पानी सुविधा मिलेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved