Post Views 51
November 15, 2022
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले जेएलएन मेडिकल कॉलेज, जेएलएन चिकित्सालय, राजकीय महिला चिकित्सालय और राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर्स की कमी दूर करने की मांग
नर्सिंग कर्मियों ने जिला कलेक्टर को नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए सौंपा ज्ञापन
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महिपाल चौधरी के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अजमेर से संबंध जेएलएन अस्पताल, राजकीय महिला चिकित्सालय और राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर्स की भारी कमी को देखते हुए शीघ्र से शीघ्र भर्ती किए जाने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष महिपाल चौधरी ने बताया कि चिकित्सालय में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बेड के अनुपात में नर्सिंग ऑफिसर्स की काफी कमी है। हाल ही में 300 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर्स ने चिकित्सालय से अपने-अपने गृह जिलों में ट्रांसफर करवा लिया जबकि इन चिकित्सालय में स्थानांतरित होकर आने वाले नर्सिंग ऑफिसर्स की संख्या काफी कम रही है। इन चिकित्सालयों में अत्याधुनिक चिकित्सा इकाइयों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के कारण संपूर्ण संभाग के रोगियों को प्रतिदिन भारी दबाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन परिस्थितियों को देखते हुए निवेदन है कि शीघ्र से शीघ्र तीनों चिकित्सालयों के लिए नर्सिंग ऑफिसर की पूर्ति की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved