Post Views 11
November 14, 2022
पुरानी पीढ़ी के आईएएसआर 421 शटिंग इंजन से निकला धुंआ, आज की पीढ़ी हुई गौरवान्वित
लोको कारखाने के मुख्य द्वार पर स्थापित 1873 में निर्मित आईएसआर 421भाप इंजन को पेडेस्टल पर रखे हुए चलाया
बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको कारखाने के बाहर स्थापित किए गए 1873 में निर्मित आईएस आर 421 शटिंग इंजन के पहियों व अन्य मुख्य पार्ट्स को पेडेस्टल पर रखे रखे भाप से चलाया गया। साथ ही इस कारखाने के संक्षिप्त इतिहास को छाया चित्रों के माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया ताकि आज की भावी पीढ़ी और आमजन भाप इंजन की कार्यप्रणाली को देख और समझ सकें। सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली प्रदर्शनी में शहर के आमजन में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई। इस मौके पर रेलवे की आंतरिक सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति और रेल से संबंधित गीत संगीत की प्रस्तुति दी। प्रदर्शनी को 1000 से अधिक लोगों ने देखा जिसमें 200 स्कूली बच्चे और अभिभावक शामिल थे ।
सभी ने प्रदर्शनी की काफी प्रशंसा की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved