Post Views 181
November 14, 2022
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल
शैलेंद्र अग्रवाल कांग्रेस सेवादल के अजमेर संभाग प्रभारी नियुक्त
अजमेर 14 नवंबर , अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने बताया कि सेवादल संगठन को गतिमान एवं मजबूती प्रदान करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में जोन प्रभारी, संभाग प्रभारी, मुख्यालय प्रभारी, महिला सेवादल प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी तथा महासचिव के कार्यों का विभाजन कर नियुक्ति की गयी है ।
हेमसिंह शेखावत ने नवनियुक्त सभी प्रभारियों से कहा कि सब शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में आयोजित की गयी प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में तय किया था कि महीने में एक रविवार को प्रभारी अपने क्षेत्र में रहेंगे एवं दिनांक 15 नवंबर से 25 नवंबर के बीच में किसी भी दिन प्रभारी अपने क्षेत्र में तीन दिवस के लिए जाकर जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे एवं जिले एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी संपूर्ण करके प्रदेश मुख्यालय को दिनांक 26 नवंबर को सूचित करेंगे। श्री शेखावत ने सभी प्रभारियों को इस निर्णय की निष्ठापूर्वक पालना करने के निर्देश प्रदान किये हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved