Post Views 11
November 14, 2022
अग्रवाल समाज अजमेर की नवगठित कार्यसमिति की प्रथम बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न
अजमेर 13 नवंबर , अग्रवाल समाज अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह राजहंस वाटिका, अजमेर में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी डॉ. श्री विष्णु चौधरी एवं श्री सत्यनारायण चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः समाज अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य संरक्षक श्री रमेशचंद अग्रवाल व श्रीमती राधिका अग्रवाल संरक्षकगण श्री बी पी मित्तल, श्री नरेन्द्र मंगल, श्री कैलाशचन्द अग्रवाल, श्री अशोक पंसारी श्री उमेश चंद गुप्ता, श्री जंवरीलाल बंसल व संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, महासचिव सतीश बंसल, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती अनिता बंसल युवा शाखा अध्यक्ष कुशाल गोयल आदि ने भगवान श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात महासचिव सतीश बंसल ने गत कार्यकारिणी मीटिंग का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि की।अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए गत वर्षों में संस्था द्वारा किये गए सेवाकार्यों को सभी के सहयोग से भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर संस्था की सदस्यता के लिये प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया, संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व नव मनोनीत कार्यसमिति का परिचय भी कराया गया, संस्था कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिये विभिन्न समितियों का गठन कर उनके संयोजक व सदस्य मनोनीत किये गये।
महासचिव सतीश बंसल ने अग्रवाल समाज अजमेर का भवन बनाने हेतु ए डी ए से जमीन आवांटित कराने की कार्यवाही करने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया तथा इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved