Post Views 31
November 14, 2022
मनीषा मन से✒️
राजस्थान के दिल में बसने वाला दिलवालों का शहर है अजमेर। अरावली की पहाड़ियों से घिरा खूबसूरत शहर जहां एक जमाने में विधानसभा भवन भी हुआ करता था आज राजस्व मंडल का कार्यालय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयुर्वेद निदेशालय जैसे कई विभागों के मुख्यालय अजमेर अपनी गोद में समेटे बैठा है हालांकि यदा-कदा यही अजमेर से छीनने की साजिश एक होती रहती है लेकिन अजमेर आज भी अपने गढ़ बिठली की तरह से सीना तान कर हर मुश्किल का सामना कर रहा है अजमेर के लोग राजस्थान के दिल में रहते हैं अजमेर की पुष्कर में ब्रह्मा जी निवास करते हैं जब सृष्टिकर्ता जगतपिता ब्रह्मा सृष्टि के निर्माण से पूर्व अजमेर को चुन सकते हैं तो इसका अस्तित्व खतरे में पढ़ना तो नामुमकिन है अब कोई ख्वाजा और ब्रह्मा की नगरी आए और उसकी खातिरदारी ना हो यह तो मुमकिन ही नहीं है अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बरसता है अजमेर की गलियों में।
अजमेर यूं तो अपने तरह-तरह के पकवान में स्थानों के लिए जाना जाता है लेकिन यदि फिर भी किसी को कुछ अलग हटकर ज़ायका लेना है तो अजमेर खातिरदारी के लिए हाजिर है। अजमेर की कड़ी कचौड़ी कड़ी समोसा इनका स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोलता है वही अजमेर की आलू टिक्की और छोले लोगों को हर वक्त दीवाना बनाए रहते हैं सोहन हलवा और सोन पपड़ी का तो कहना ही क्या.....
और आजकल तो स्ट्रीट फूड ने भी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है कभी चहल कदमी करते अजमेर की गलियों में घूमे तो स्वाद मिलेगा पावभाजी का इडली सांभर का वडापाव का मुंबईया भेल का ढोकला का पानी बताशे का मोमोस का डोसा का सुबह के नाश्ते में पोहा और सिंधी दाल पकवान का अब बताइए जब खातिरदारी के लिए छप्पन भोग तैयार हो तो किसी का मन कैसे ना ललचाए
कभी मन हो सबसे हटकर खाने का तो नसीराबाद का कचोरा और पुष्कर का मालपुआ भी जी ललचाने के लिए तैयार है केकड़ी का पराठा पेट के साथ-साथ नियत भी भर देगा लेकिन स्वाद जबान से कभी नहीं हटेगा।
आइए कभी मेरे अजमेर दिलवालों का शहर है खातिरदारी ऐसी होगी की सदियां बीत जाएगी लेकिन स्वाद बरकरार रहेग l
जय श्री कृष्ण
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved