Post Views 41
November 13, 2022
कृषि उपज मंडी के पास कोल्ड स्टोरेज से शातिर चोरों ने चुराया 15 लाख रुपए का माल
कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मालिक संजय अरोड़ा ने कराया नामजद मुकदमा दर्ज
पुष्कर रोड रामनगर में रहने वाले संजय अरोड़ा का कृषि उपज मंडी के पास कोल्ड स्टोरेज है। जहां विभिन्न व्यापारियों द्वारा माल रखा जाता है। संजय अरोड़ा ने रविवार को रामगंज थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया जिसमें बताया कि इस कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाले सोमलपुर निवासी रजउद्दीन, मुस्ताक, फिरोज और सद्दाम ने कोल्ड स्टोरेज में रखे 47 नग चोरी किए है। जिनकी कीमत 15 लाख रुपये है ।
जिस पर आईपीसी की धारा 381 में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved