Post Views 11
November 13, 2022
विजय नगर थाना पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद कर एक बाल अपचारी को किया निरुद्ध
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर विजय नगर थाना अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने की कार्यवाही
अजमेर रेंज में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक व्रत मसूदा ईश्वर सिंह के निर्देशानुसार समस्त थाना अधिकारियों को वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत विजय नगर थाना अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई जिसमें एएसआई घनश्याम मीणा, कॉन्स्टेबल छोटल सिंह, नरेंद्र कुमार को शामिल किया गया। जिन्होंने मुखबिर खास की इत्तला पर एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर उसके कब्जे से चुराई गई 6 मोटरसाइकिलें बरामद की है। सभी मोटरसाइकिल हीरो होंडा कंपनी की है। मोटरसाइकिल के कागजात नही होने पर चोरी होने का संदेह होने के चलते धारा 102 सीआरपीसी में जप्त कर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया जा कर उचित कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved