Post Views 61
November 13, 2022
सेटेलाइट हॉस्पिटल अस्पताल में 80 नवीन पद स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार
अजमेर ! राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान ओबीसी वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन ने राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल अजमेर में 80 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए निरंतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है ! इसी कड़ी में अजमेर के सेटेलाइट चिकित्सालय में 80 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति देकर आम जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved