Post Views 11
November 13, 2022
53 युवाओं का हुआ सुरक्षा जवान में चयन
अजमेर, 13 नवम्बर। सिक्युरिटी एवं इंटेलीजेंस की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी द्वारा अजमेर शहर में आयोजित सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर शिविर में 53 युवाओं का चयन किया गया।
अकादमी के भर्ती अधिकरी श्री महिपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सावित्री स्कूल में आयोजित हुआ। इसमें 75 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 53 युवाओं का चयन किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved