Post Views 51
November 13, 2022
ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को
अजमेर, 13 नवम्बर। परिवीक्षाधीन कार्मिक की नवीन जांच आईडी, कार्मिकों की प्रोफाइल में संशोधन, पीडी खातों से संबंधित कार्मिकों के अंशदान राशि को जमा कराने की प्रक्रिया जीआरएन, लेजर अपडेट करने एवं लोन खाते की स्थिति देखने, मृत्यु दावा क्लेम आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने की जानकारी के लिए ऑन लाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोमवार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इसमें जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह जानकारी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की उप निदेशक श्रीमती सुनीता मीणा ने दी ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved