For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147622379
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, 13.06 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, रेवेन्यू बोर्ड ने 552 तहसीलदारों के किए तबादले |  Ajmer Breaking News: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना |  Ajmer Breaking News: रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण  |  Ajmer Breaking News: गंज क्षेत्र स्थित किन्नरो का नोहरा प्रसिद्ध कुचीपला भैरव धाम मंदिर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन |  Ajmer Breaking News: ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी नेवी कैडेट्स , एनसीसी आर्मी कैडेट्स और स्काउट ने तोपदड़ा अजमेर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित तालाब के पास वृक्षारोपण किया |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने खतौली गांव में ₹7.90 करोड़ की लागत से निर्मित तीन प्रमुख सड़कों का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़:  जिले की प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा ने शुक्रवार को सरवाड़ में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Post Views 101

November 11, 2022

प्रभारी सचिव ने इन्दिरा रसोई का निरीक्षण करने के साथ साथ भोजन भी किया,भोजन की गुणवत्ता की सराहना की

 जिले की प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा ने शुक्रवार को सरवाड़ में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। 
            जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा शुक्रवार को जिले के प्रवास पर रही। उन्होंने सरवाड़ के पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। 
            उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव ने इन्दिरा रसोई का निरीक्षण करने के साथ साथ भोजन भी किया। भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। साथ ही सरवाड़ बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। सराना स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय का निरीक्षण कर नवीन कक्षा-कक्षों के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। यहां प्रधान मंत्री आवास योजना से भंवरलाल प्रजापत के नवनिर्मित मकान का भी निरीक्षण किया। महात्मा गांधी नरेगा योजना से बने खेल मैदान, बास्केट बॉल, वॉलीवॉल, कब्बड़ी, खो-खो मैदान तथा वॉकिंग टै्रक का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में औषधिय पौधा अर्जुन लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। शहरी रोजगार योजना के कार्य का भी निरीक्षण किया। 
          इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र हेमानी, मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रूद्रा रेणु, प्रधान श्रीमती घीसी देवी, तहसीलदार श्री राहुल पारीक, श्री दुर्गा लाल मेघवंशी, विकास अधिकारी श्री सुधीर पाठक, नगर पालिका के ईओ श्री प्रताप सिंह, थानाधिकारी श्री सूर्यभान सिंह सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved