Post Views 401
November 10, 2022
एनसीसी गर्ल्स केडेटस को दी गई विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी
कायड विश्राम स्थली पर टू राज आरटी बेटी एनसीसी शाखा अजमेर में माउन्ट ट्रैकिंग के लिए जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब ,हरियाणा आदि राज्यों से आई हुई गर्ल्स एनसीसी कैडेट के बीच विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत हक हमारा भी तो है की थीम पर विधिक सेवा प्राधिकरण के संगठन कार्यकलापों आदि के बारे में श्री निरज भारद्वाज जज एमएसीटी अजमेर व रामपाल जाट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर ने जानकारी दी। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापों को कमाण्डर भास्कर एवं कर्मल समीर चौधरी व आतमेश बेनीवाल आदि ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापो की पहली बार जानकारी होने के बारे में बताया तथा कमाण्डर भास्कर द्वारा वहां उपस्थित लड़कियों द्वारा रुचीपूर्ण विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापों के सम्बन्ध में चर्चा करने को सकारात्मक कदम बताया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर के तत्वाधान में विधिक सेवा सप्ताह के दौरान किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन ।
आज दिनांक 10.11.2022 को जेएलएन अस्पताल के पास रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के तत्वाधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विधिक सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तादान शिविर के दौरान करीबन 38 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। सचिव रामपाल जाट द्वारा उक्त मुनित कार्य के लिए आयोजित शिविर की सराहना भी की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved