Post Views 51
November 10, 2022
संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 51वें आचार्य पदारोहण दिवस
अजमेर: इस युग के साक्षात महावीर भारतवर्ष की सकल जैन समाज के सबसे बडे आचार्य संत शिरोमणी श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 51वें आचार्य पदारोहण दिवस मार्गशीष कृष्ण द्धितीय 10 नवम्बर के पावन शुभ अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज अजमेर द्वारा वाहन रैली निकाल कर मनाया गया।
प्रवक्ता केलेन्द्र जैन पुनविया ने बताया कि वाहन रैली को संजय कुमार अंकुर कुमार, हर्ष कुमार जैन चडौसिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिन शासन तीर्थ क्षेत्र नाका मदार अजमेर से प्रारंभ की। यह रैली राजा साईकिल चौराहा, मार्टिण्डल ब्रिज, केसर गंज, जैन मंदिर, आर्य समाज रोड, पडाव, स्टेशन रोड, चूडी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल, आनासागर सर्कियूलर रोड, वैशाली नगर होते हुए छतरी योजना स्थित जैन मंदिर पर समाप्त हुई। इस रैली में 150 दोपाहिया वाहन तथा 35 चौपाईया वाहन साथ चल रहे थें। इस रैली में प्रारंभ में ई रिक्शा में आचार्य भगवान से संबंधित भजन चल रहे थे जिस पर जैन अनुयायी वाहनों के साथ भक्ति करते नजर आये। वाहन रैली में महिलाएं एवं पुरूष साफे लगकर कर वाहनो पर चल रहे थे।
केसरगंज जैन मंदिर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनिल ढिलवारी एंव समस्त कमेटी सदस्यो के तत्वाधान में सभी का स्वागत किया गया। मुनि श्री संबुद्ध सागर जी महाराज एंव मुनि श्री संविज्ञा सागर जी महाराज भी मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुनि श्री ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इस जीवन को महान बनाना है तो आचार्य विद्यासागर जी महाराज के सिद्धांतों पर चलना पडेगा तभी मोक्ष की प्राप्ति होगी। वाहन रैली श्री पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी वैशाली नगर एंव छतरी योजना मंदिर पर जैन सोशल ग्रुप के द्धारा स्वागत किया गया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved