For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147622559
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, 13.06 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, रेवेन्यू बोर्ड ने 552 तहसीलदारों के किए तबादले |  Ajmer Breaking News: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना |  Ajmer Breaking News: रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण  |  Ajmer Breaking News: गंज क्षेत्र स्थित किन्नरो का नोहरा प्रसिद्ध कुचीपला भैरव धाम मंदिर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन |  Ajmer Breaking News: ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी नेवी कैडेट्स , एनसीसी आर्मी कैडेट्स और स्काउट ने तोपदड़ा अजमेर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित तालाब के पास वृक्षारोपण किया |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने खतौली गांव में ₹7.90 करोड़ की लागत से निर्मित तीन प्रमुख सड़कों का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने गुरूवार को नारी निकेतन प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया

Post Views 41

November 10, 2022

समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा अपने एक दिन के प्रवास पर अजमेर पहुंची। उन्होंने नारी निकेतन की नव गठित प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया

डॉ. अर्चना शर्मा ने कराया प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण
      अजमेर, 10 नवम्बर। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने गुरूवार को नारी निकेतन प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया।
       समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा अपने एक दिन के प्रवास पर अजमेर पहुंची। उन्होंने नारी निकेतन की नव गठित प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। इसकी अध्यक्ष रागिनी चतुर्वेदी तथा सदस्य सुश्री द्रोपदी, अरूणा कच्छावा, बीना सुकरिया, अभिलाषा विश्नोई एवं दिव्या जोशी है। कार्यकारणी के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराने के पश्चात व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए कहा गया। राज्य सरकार द्वारा आवासिनियों के विवाह संभाग स्तर पर भी आयोजित करने का प्रस्ताव है। इस सम्बन्ध में कार्यवाही आरंभ की जाए।
       डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाए बनाई है। नवाचार के माध्यम से भी समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि इस देवउठनी एकादशी पर एक भी बाल विवाह रिपोर्ट नहीं हुआ है। महिला सुरक्षा के क्षेत्र में भी सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है।
        इस अवसर पर अनूप शर्मा,  मनीष सेन,  पियूष सुराणा,  जितेन्द्र चौधरी, हरी प्रसाद जाटव, मनीषा मीणा, मंजू बलाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक  प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा सहित अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved