For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147622378
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, 13.06 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, रेवेन्यू बोर्ड ने 552 तहसीलदारों के किए तबादले |  Ajmer Breaking News: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना |  Ajmer Breaking News: रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण  |  Ajmer Breaking News: गंज क्षेत्र स्थित किन्नरो का नोहरा प्रसिद्ध कुचीपला भैरव धाम मंदिर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन |  Ajmer Breaking News: ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी नेवी कैडेट्स , एनसीसी आर्मी कैडेट्स और स्काउट ने तोपदड़ा अजमेर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित तालाब के पास वृक्षारोपण किया |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने खतौली गांव में ₹7.90 करोड़ की लागत से निर्मित तीन प्रमुख सड़कों का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा,11 लग्जरी गाड़ियां बरामद 100 से ज्यादा चोरी की वारदातें कबूली, चार अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार,

Post Views 11

November 10, 2022

हाईटेक चाइनीस सॉफ्टवेयर डिवाइस से देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा

11 लग्जरी गाड़ियां बरामद 100 से ज्यादा चोरी की वारदातें कबूली, चार अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार, हाईटेक चाइनीस सॉफ्टवेयर डिवाइस से देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

अजमेर रेंज में लग्जरी कारों की चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व खुलासे के लिए पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के नेतृत्व में अजमेर रेंज में लग्जरी गाड़ियों की चोरी की बढ़ती वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना आदर्श नगर अजमेर की संयुक्त टीम का गठन किया।
टीम ने अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदातों के घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया, साथ ही मुखबिर तंत्र को मामूर किए जाने के पश्चात तकनीकी सूचनाओं का संकलन कर इस अपराध में शामिल आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल आशीष गहलोत, देवेंद्र सिंह की सूचना पर लग्जरी गाड़ियों की चोरियां करने वाले संदिग्ध सरगना कुंजी लाल गुर्जर, विनोद कुमार मीणा और विमल शर्मा को तलाश कर पकड़ा और उनसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जिसमें दो दर्जन वारदातों सहित लगभग 100 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।
जिनको पर्याप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपियों से चोरी की वारदात में प्रयुक्त हाईटेक एक्स टूल, डिवाइस, सेंसर चिप, मास्टर चाबी, पेचकस आदि बरामद किए गए।
अभियुक्तों ने चुराई हुई गाड़ियों को तस्करी के सरगना जोधपुर निवासी रामनिवास विश्नोई को दो से ढाई लाख रुपए में बेचना बताया जिस पर रामनिवास विश्नोई की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 क्रेटा कार एक i10 एक i20 सहित कुल 11 लग्जरी गाड़ियां जप्त कि गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved