Post Views 11
November 8, 2022
अलवर गेट थानान्तर्गत धोलाभाटा निवासी अनिल केलेना के क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 70 हजार रुपए की ठगी
परिवादी अनिल ने बैंक, पुलिस और साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई शिकायत
अलवर गेट थाना अंतर्गत धोलाभाटा के रहने वाले अनिल केलेना ने थाने में अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
अनिल ने बताया कि उसके पास क्रेडिट कार्ड है जिससे बिना कोई ओटीपी बताये या एप डाउनलोड किये बिना 7- 8 बार में उसके एचडीएफसी बैंक अकाउंट से 3 लाख 70 हजार रुपये कट गए,उसके पास जैसे हो पैसे कटने का मैसेज आया तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिली। जबकि उसने ना तो कोई एप डाउनलोड किया ना ही किसी को कोई गोपनीय जानकारी दी।
इस मामले में आईटी एक्ट और धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved