For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146455043
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  |  Ajmer Breaking News: मंडल रेलवे अस्पताल अजमेर में सबसे उन्नत 'नैनोस्कोपिक रिस्ट जॉइंट सर्जरी' सफलतापूर्वक संपन्न |  Ajmer Breaking News: परख टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विद्यार्थियों को जागरूक करने विद्यालय पहुंचे न्यायिक अधिकारी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर में 7–8 घंटे डटे रहे, लाखों के सोने चाँदी के जेवरात सहित घरेलू सामान समेटकर फरार,मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगलवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने स्मार्ट सिटी की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी। |  Ajmer Breaking News: दरगाह में भगवान शिव मंदिर होने के दावे वाली याचिका पर 22 जुलाई की सुनवाई से पहले दरगाह के निकट बटेश्वर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन सिंह परमार, | 

अजमेर न्यूज़: 6 नवंबर को ब्यावर रोड पर सेंट्रल एकेडमी के छात्रों की इनोवा कार दुर्घटना मामले में दूसरे छात्र की भी हुई मौत

Post Views 41

November 8, 2022

मृतक छात्र अनुज सुवाल के परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर शव उठाने से किया इनकार, समर्थन में भाजपा के नेता भी बैठे धरने पर

6 नवंबर को ब्यावर रोड पर सेंट्रल एकेडमी के छात्रों की इनोवा कार दुर्घटना मामले में दूसरे छात्र की भी हुई मौत

मृतक छात्र अनुज सुवाल के परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर शव उठाने से किया इनकार, समर्थन में भाजपा के नेता भी बैठे धरने पर

रामगंज थाना अंतर्गत 6 नवंबर को ब्यावर रोड बकरा मंडी के नजदीक इनोवा कार दुर्घटना मामले में बीती रात जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचाररत एक अन्य छात्र ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजन और अन्य लोगों ने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंचकर शव उठाने से इंकार कर दिया। साथ ही मांग की है कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी और उन्हें क्षतिपूर्ति मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। मंगलवार को मोर्चरी के बाहर विधायक वासुदेव देवनानी, नगर निगम उप महापौर नीरज जैन सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। 
विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है। पीडब्ल्यूडी ने बरसात के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की, रोड पर हजारों सैकड़ों गड्ढे हैं उनमें से कंक्रीट बाहर आ रखी है जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। लेकिन ना तो पीडब्ल्यूडी और ना ही जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है जो कि दुर्घटना का कारण बन रहा है।
उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि जब तक पीडब्ल्यूडी के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी और स्कूल प्रबंधन के दोषी लोगों के खिलाफ शिकंजा नहीं कसा जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
गौरतलब है कि अस्पताल में उपचाररत नरसिंहपुरा फायसागर रोड निवासी विजय कुमार सुवाल के 17 वर्षीय पुत्र अनुज सुवाल की दौराने इलाज अस्पताल में सोमवार रात 12:30 बजे मृत्यु हो गई ।
अनुज सुवाल वॉलीबॉल का बेहतरीन खिलाड़ी था जो सेंट्रल एकेडमी स्कूल के अन्य खिलाड़ियों के साथ मसूदा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था। इनोवा कार में 8 लोगों के बैठने की क्षमता थी जबकि 13 लोगों को बिठाया गया था और खुद पीटीआई नीरज कार को चला रहा था जबकि उसके स्थान पर किसी ड्राइवर को कार चलानी चाहिए थी। मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ना ही स्कूल प्रबंधन और ना ही शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करने या सुध लेने पहुंचा है।
मृतक के परिजन स्कूल के मालिक की गिरफ्तारी और स्कूल की मान्यता रद्द करने के साथ ही क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved