For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146455654
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  |  Ajmer Breaking News: मंडल रेलवे अस्पताल अजमेर में सबसे उन्नत 'नैनोस्कोपिक रिस्ट जॉइंट सर्जरी' सफलतापूर्वक संपन्न |  Ajmer Breaking News: परख टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विद्यार्थियों को जागरूक करने विद्यालय पहुंचे न्यायिक अधिकारी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर में 7–8 घंटे डटे रहे, लाखों के सोने चाँदी के जेवरात सहित घरेलू सामान समेटकर फरार,मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगलवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने स्मार्ट सिटी की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी। |  Ajmer Breaking News: दरगाह में भगवान शिव मंदिर होने के दावे वाली याचिका पर 22 जुलाई की सुनवाई से पहले दरगाह के निकट बटेश्वर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन सिंह परमार, | 

अजमेर न्यूज़: किसानों को रात में सिंचाई के लिए बिजली देने से किसानों में रोष व्याप्त

Post Views 11

November 8, 2022

एक सप्ताह रात में बिजली आपूर्ति का निर्णय किया है लेकिन खेतों में रात्रि को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली दिए जाने से होती है खासी परेशानी

रात में सिंचाई के लिए बिजली देने से किसानों में रोष व्याप्त

मसूदा अजमेर,
किसानों को रात में सिंचाई के लिए बिजली देने से किसानों में रोष व्याप्त है । मसूदा उपखंड क्षेत्र शेरगढ़ के जीएसएस पर आज आसपास के किसानों ने ताला जड़ दिया । किसानों का कहना है कि विधुत विभाग द्वारा खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए एक सप्ताह दिन में एवं एक सप्ताह रात में बिजली आपूर्ति का निर्णय किया है लेकिन खेतों में रात्रि को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली दिए जाने से काफी चिंता का विषय है । रात के समय सर्दी पड़ने लगी है वही विभाग द्वारा बिजली दिन में देने के बजाय रात्रि में देने से स्वास्थ्य को लेकर खासी परेशानी होती है । साथ ही रात्रि में अंधेरा होने के साथ-साथ जीव जंतु के दिखाई नहीं देने से परेशानी और बढ़ जाएगी साथ ही खेतों में पिलाई का कार्य करना भी मुश्किल है । क्षेत्र के काश्तकारों का यह भी कहना है कि सिंचाई के लिए बिजली रात के समय दी जा रही है जिससे बूढे बुजुर्ग व महिलाएं खेत पर जाने से कतरा रहे । महिलाएं का कहना है कि क्षेत्र में आये दिन दुष्कर्म व बलात्कारी जैसी खबरों से रात के समय काफी परेशानी होती है । इसी के चलते प्रशासन से किसानों द्वारा गुहार लगाई गई कि पहले दिन में बिजली दी जाती थी जिसे पूर्ण सुचारू किया जाय । जिससे खेतों में कार्य को लेकर परेशानी का सामना करना नही  पड़ेगा


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved