Post Views 11
November 8, 2022
हाल ही में प्रदेश में पुलिस व्यवस्था की कमान संभाने वाले पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर पुष्कर पहुंचे। इस मौके पर डीजीपी मिश्रा ने सादगी के साथ सरोवर पूजा, ब्रह्मा मंदिर दर्शन सहित पुष्कर मेले का लुफ्त उठाया।
सोमवार शाम पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने सर्वप्रथम ब्रह्मघाट पहुंचकर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की। उन्हें सरोवर की पूजा पं. हरगोपाल चूंडावत ने कराई। डीजीपी बनने के बाद पहली बार पुष्कर आने पर उनका तीर्थ पुरोहित संघ के कोषाध्यक्ष विमल पाराशर, गोविंद पाराशर, बैद्यनाथ पाराशर, संजय पाराशर, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश सचिव दामोदर मुखिया के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने माला पहना, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्कराज की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया। तीर्थ पुरोहितों ने डीजीपी से पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्कर मेले की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की। डीजीपी मिश्रा ने तीर्थ पुरोहित की पौथी में अपनी पुष्कर यात्रा का विवरण लिखकर हस्ताक्षर किए। इसके बाद डीजीपी का काफिला ब्रह्मा मंदिर के पीछे स्थित एंट्री प्लाजा पहुंचा जहां रैंप से होते हुए सभी ब्रह्मा मंदिर पहुंचे और जगत पिता के दर्शन किए। मंदिर पुजारी वैभव वशिष्ठ व सुधांशु वशिष्ठ ने डीजीपी को ब्रह्मा गायत्री की आरती करवाई तथा माला एवं ब्रह्माजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। डीजीपी मिश्रा की यात्रा के दौरान आईजी रूपेंद्र सिंह, एसपी चूनाराम जाट, सेवानिवृत आईजी कल्याणमल शर्मा, एएसपी वैभव, सीओ ग्रामीण इस्लाम खान, सीआई डा. रविश सामारिया, महावीर शर्मा सहित जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
मेलार्थी की तरफ मेले में घूमे डीजीपी ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के बाद डीजीपी का काफिला मेला क्षेत्र में पहुंचा जिस पर डीजीपी ने अपनी कार रुकवार कर पैदल ही मेला मैदान पुष्कर यात्रा का आनंद लिया। के बाहर से होते हुए मेलार्थी की तरह पुष्कर मेले का लुफ्त उठाया। सैंड आर्ट फेस्टिवल पहुंचने पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने डीजीपी मिश्रा का बालू मिट्टी पर चित्र बनाकर स्वागत किया। वहीं माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद वे प्रशासनिक केम्प में पहुंचे जहां पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पुष्कर आत्मिक शांति का तीर्थस्थल : धार्मिक यात्रा पर पुष्कर पहुंचे डीजीपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुष्कर आत्मिक शांति का तीर्थस्थल है और वहां आने मात्र से ही मन को अनूठी शांति का अहसास होता है। उन्होंने पुष्कर सरोवर व जगत पिता ब्रह्माजी के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना मांगी। उन्होंने पुष्कर मेले में पुलिस की व्यवस्थाओं पर भी पीठ थपथपाई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved