For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146186875
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मंडल रेलवे अस्पताल अजमेर में सबसे उन्नत 'नैनोस्कोपिक रिस्ट जॉइंट सर्जरी' सफलतापूर्वक संपन्न |  Ajmer Breaking News: परख टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विद्यार्थियों को जागरूक करने विद्यालय पहुंचे न्यायिक अधिकारी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर में 7–8 घंटे डटे रहे, लाखों के सोने चाँदी के जेवरात सहित घरेलू सामान समेटकर फरार,मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगलवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने स्मार्ट सिटी की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी। |  Ajmer Breaking News: दरगाह में भगवान शिव मंदिर होने के दावे वाली याचिका पर 22 जुलाई की सुनवाई से पहले दरगाह के निकट बटेश्वर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन सिंह परमार, |  Ajmer Breaking News: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 7 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं संस्मरण पक्ष के उपलक्ष में छात्र युवा सम्मेलन डॉक्टर  भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र | 

अजमेर न्यूज़: धूमधाम से मनाई गुरु नानक जयंती, शोभायात्रा निकली तो गुरुद्वारे में सजे कीर्तन दरबार 

Post Views 91

November 8, 2022

अलवर गेट स्थित दशमेश सत्संग सभा गुरद्वारे में अजमेर रेंज आईजी रूपेन्द्र सिंघ ने लिया भाग

धूमधाम से मनाई गुरु नानक जयंती, शोभायात्रा निकली तो गुरुद्वारे में सजे कीर्तन दरबार 

अलवर गेट स्थित दशमेश सत्संग सभा गुरद्वारे में अजमेर रेंज आईजी रूपेन्द्र सिंघ ने लिया भाग

मंगलवार को अजमेर शहर में श्री गुरु नानक देव जी का 553 वां प्रकाश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गुरुद्वारों में दीवान सजाये, विशेष लाइटिंग व्यवस्था, प्रभात फेरी अखंड पाठ, शोभा यात्रा जैसे कई आयोजन किए गए।
इसके साथ ही शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा गंज, गुरुद्वारा अलवर गेट, गुरुद्वारा पहाड़गंज, गुरुद्वारा रामगंज, गुरुद्वारा धोलाभाटा, गुरुद्वारा हाथी  भाटा व  पुष्कर स्थित गुरुद्वारे में भी धार्मिक आयोजन हुए।

इस खास मौके पर गंज गुरुद्वारे से मंगलवार सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा महावीर सर्किल, प्रभात सिनेमा, हाथी भाटा, सूचना केंद्र होते हुए कचहरी रोड स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब पहुंची, 10 बजे विशेष दीवान साहिब भी सजाया गया तथा दोपहर 3:30 बजे बाद शोभायात्रा जेएलएन मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़, महावीर सर्किल होते हुए वापस गंज गुरुद्वारा पहुंची, जहां शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक शबद कथा कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कीर्तन में दमदमी टकसाल के कथा वाचक ज्ञानी निर्मल सिंह, संतोख सिंह, तरनवीर सिंह, रब्बी और हजूरी रागी सतपाल सिंह ने शबद सुनाएं। शोभायात्रा के दौरान गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए, जिसमें चक्कर घुमाने, तलवारबाजी, ढोल पर नाचने और लाठी संचालन का प्रदर्शन किया गया । शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर सिक्ख और अन्य धर्मावलम्बियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में वरताया गया ।
शोभा यात्रा के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार कुलदीप सिंह गुलवान, प्रधान सरदार हरमंदर सिंह गांधी, मीत प्रधान सरदार बलबीर सिंह 
बग्गा, सचिव देवेंद्र सिंह दुआ सहित सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved