For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146186904
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मंडल रेलवे अस्पताल अजमेर में सबसे उन्नत 'नैनोस्कोपिक रिस्ट जॉइंट सर्जरी' सफलतापूर्वक संपन्न |  Ajmer Breaking News: परख टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विद्यार्थियों को जागरूक करने विद्यालय पहुंचे न्यायिक अधिकारी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर में 7–8 घंटे डटे रहे, लाखों के सोने चाँदी के जेवरात सहित घरेलू सामान समेटकर फरार,मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगलवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने स्मार्ट सिटी की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी। |  Ajmer Breaking News: दरगाह में भगवान शिव मंदिर होने के दावे वाली याचिका पर 22 जुलाई की सुनवाई से पहले दरगाह के निकट बटेश्वर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन सिंह परमार, |  Ajmer Breaking News: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 7 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं संस्मरण पक्ष के उपलक्ष में छात्र युवा सम्मेलन डॉक्टर  भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र | 

अजमेर न्यूज़: गौरव सेनानी डेजर्ट हाक्स टीम का मिलन समारोह 11 व 12 नवम्बर को 

Post Views 11

November 8, 2022

17 ग्रनेडियर्स मोटराइज्ड बटालियन के स्थापना दिवस के मौके पर गौरव सेनानी डेजर्ट हाक्स टीम राजस्थान का दो दिवसीय मिलन समारोह 10 व 11 नवंबर को अजमेर में आयोजित होगा ।


अजमेर 8 नवम्बर । 17 ग्रनेडियर्स मोटराइज्ड बटालियन के स्थापना दिवस के मौके पर गौरव सेनानी डेजर्ट हाक्स टीम राजस्थान का दो दिवसीय मिलन समारोह 10 व 11 नवंबर को अजमेर में आयोजित होगा ।
 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय समारोह चन्दवरदाई नगर स्थित श्री गार्डन में आयोजित होगा । जिसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विभिन्न रैंक के वीर जवान आठ राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे । जो खुले दरबार में अपनी समस्याओं को रखकर नीतिगत निर्णय लेंगे तथा अपनी समस्याओं से सैन्य संगठनों को अवगत कराएंगे ।
कार्यक्रम के संयोजक राकेश आनंदकर के अनुसार इस दो दिवसीय समारोह के अन्तर्गत 10 नवंबर को शहीदों को नमन व वृक्षारोपण कार्यक्रम से शुभारम्भ होगा । तत्पश्चात एक राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी  "वर्तमान संदर्भ में देशभक्ति तथा चुनौतियां "  विषय पर का आयोजित की जायेगी । जिसमें  राष्ट्रीय स्तरीय सैन्य अधिकारी , पत्रकार , इतिहासकार , प्रशासनिक अधिकारी व समाजसेवी भाग लेंगे । इसी दिन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या   " नगमे बहार - 2022 "  कार्यक्रम का आयोजन भी जायेगा । जिसमें सैन्य कलाकारों के अतिरिक्त अहमदाबाद , जयपुर और अजमेर के कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम में देश की ग्यारह  वीरांगनाओं का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा । 
समारोह की इसी श्रृंखला में 11 नवंबर को गौरव सेनानी दरबार आयोजित होगा जिसमें अगले वर्ष कौनसे राज्य में यह गौरव सम्मान समारोह आयोजित होगा का निर्णय भी होगा । समारोह का समापन साहित्य सृजन से जोड़ते हुए गौरव सेनानियों के सम्मान में  राष्ट्रीय स्तरीय काव्य गोष्ठी से होगा । जिसमें सुपरिचित कवि - शायर अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे । 
गौरव सेनानी डेजर्ट हाक्स टीम के  पूर्व सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह के अनुसार इस दो दिवसीय समारोह में 1971 भारत - पाक के एतिहासिक युद्ध के शूरवीर में सेना मेडल कर्नल बाबू खान [ जोधपुर ]  मेजर जनरल विक्रम सिंह [ हैदाराबाद ]  मरेठ से कर्नल डी एस सिसोदिया अहमदाबाद से बिग्रेडियर मान प्रकाश सिंह उडीसा से कर्नल एस . प्रधान आगरा से कर्नल धनश्याम पाली [ राजस्थान ] से सलीम काठात अजमेर से कर्नल उपाध्याय , कर्नल राजेन्द्र राठौड़ व कैप्टन तिवारी ने समारोह में शामिल हो रहे है । इसके अतिरिक्त देश भर के करीब ढाई सौ गौरव सेनानी समारोह को यादगार बनायेंगे । बटालियन के गौरव को स्मरणीय बनाने के लिए एक बहुरंगी स्मारिका " गौरव कल और आज " का विमोचन भी किया जाएगा । जिसमें सैनिक परिवार के रचनात्मक कार्यों व सृजनात्मक अभिव्यक्ति का उल्लेख होगा । इस दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु 12  विभिन्न कार्यों की एक स्वागत समिति का गठन भी किया गया है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved