Post Views 11
November 8, 2022
पुष्कर मेले पर मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में सालाना मेले में सोमवार शाम बॉलीवुड नाइट के नाम रही। हजारों श्रद्धालुओं एवं संगीतप्रेमियों की मौजूदगी में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान ने रोमांटिक गाने गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिला प्रशासन की ओर ख्याति प्राप्त बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान की मेला मैदान में लाइव कंसर्ट आयोजित हुई।
मोहित चौहान ने रंगबिरंगी लाइटों की रोशनी के बीच दिल्ली 6 फिल्म का मस्क कली, पी लूँ तेरे होठों की खुशबू, ये दूरियां कुर्बान हुआ आदि गानों की सुर एवं संगीत की सरिता बहाकर मेलार्थियों की वाह वाही लूटी। प्रशंसकों व मेलाथियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मेला स्टेडियम में पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अंशदीप, एएसपी वैभव शर्मा, मेला मजिस्ट्रेट सुखाराम पिंडेल सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पुष्कर मेले के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को पुष्कर मेला कमेटी की ओर से आतिशबाजी की गई। मेलाथियों से खचाखच भरे मैदान में हुई आतिशबाजी ने सभी मंत्र मुग्ध कर दिया। युवाओं ने आतिशबाजी की जमकर फोटो ली।
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की आखिरी रंगारंग प्रस्तुति के दौरान वीआईपी कल्चर का दृश्य देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन ने मेला मैदान के मंच के सामने की जगह को तीन भागों में बांट दिया। इन दीर्घाओं में पास के जरिए प्रवेश दिया गया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved