Post Views 11
November 7, 2022
चार दिवसीय सेमिनार कल से जवाहर रंगमंच पर
ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन की विस्तार से दी जाएगी जानकारी
अजमेर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय सेमिनार का आयोजन मंगलवार से जवाहर रंग मंच पर किया जाएगा। ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन पर आयोजित सेमिनार में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
सेमीनार के प्रमुख वक्ता श्री सी श्रीनिवासन ( संसाधन व्यक्ति - एसएलआरएम परियोजनाएं, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ) होंगे।इस सेमीनार में मंगलवार को एवं रेस्टोरेंट व्यवसाई, मैरिज गार्डन व्यवसाई, समस्त मार्केट एसोसिएशन, प्रमुख इंडस्ट्रियल फर्म, होटल व्यवसाई, गैर सरकारी संगठन, अजमेर इंजीनियर इंस्टीट्यूट एवं नगर निगम कर्मचारी एवं ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया है। नगर निगम अजमेर द्वारा प्रत्येक सर्किल में एकत्रित कचरे का निस्तारण उसी स्थान से किस प्रकार किया जा सकता है इस विषय पर विशेषज्ञ श्री सी श्रीनिवासन द्वारा प्रत्येक वर्ग के लोगों को जागरूक करने हेतु बुलाया गया है श्री सी श्रीनिवासन कम से कम खर्चे में कचरे का निस्तारण की विधि भी बताएंगे वरन इससे किस किस प्रकार की आमदनी हो सकती है इस संबंध में भी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। अजमेर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम अजमेर द्वारा प्रत्येक दिन के लोगों को लगभग 500- 600 व्यक्तियों को प्रतिदिन बुलाया गया है सेमिनार के पश्चात जिला प्रशासन के साथ चाय नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved