Post Views 41
November 7, 2022
आईपीएस ऑफिसर प्रदीप मोहन की स्कॉर्पियो से हुई टक्कर ,दुर्घटना में महिला की हुई मौत
मार्बल सिटी किशनगढ़ के हाईवे रोड बजरंग कॉलोनी क्षेत्र की घटना ,बजरंग कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला गौरा देवी सेन की हुई दुर्घटना में मौत
मार्बल सिटी किशनगढ़ में आईपीएस ऑफिसर प्रदीप मोहन जिस वक्त अपनी स्कॉर्पियो कार से जयपुर की ओर जा रहे थे तभी हाईवे रोड बजरंग कॉलोनी में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में बजरंग कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला गौरा देवी सेन की मृत्यु हो गई। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतका के परिजन भी मार्बल सिटी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम मार्बल सिटी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved