For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143885370
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजीव कॉलोनी में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों से मारपीट के आरोप के बाद तोड़फोड़, हाईवे पर लगा जाम |  Ajmer Breaking News: अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से नकली की सोने की चेन रखकर असली सोने की चेन उड़ाने वाले युवक युवती गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज स्थित जनकपुरी में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम,  |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के सतयुगी तीर्थ पवित्र सरोवर में कार्तिक मास का पंचतीर्थ स्नान शुक्रवार से शुरू होगा। जिसका समापन 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा

Post Views 21

November 3, 2022

कार्तिक एकादशी के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला विकास समिति और देवस्थान विभाग की और से आध्यात्मिक यात्रा निकाली जाएगी

पुष्कर के सतयुगी तीर्थ पवित्र सरोवर में कार्तिक मास का पंचतीर्थ स्नान शुक्रवार से शुरू होगा। जिसका समापन 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा।पंचतीर्थी स्नान को लेकर प्रशासन,पालिका और पुलिस ने अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है ।
कार्तिक एकादशी के अवसर पर परिवर्ष की भांति इस साल भी मेला विकास समिति और देवस्थान विभाग की और से आध्यात्मिक यात्रा निकाली जाएगी ।यात्रा को लेकर सभी जरूरी तैयारिया पूरी कर ली गयी है ।देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि यात्रा सुबह 8.30बजे बेंड बाजो के साथ गायत्री शक्ति पीठ से शुरू होकर बड़ी पुलिया से होते हुए ब्रह्मा मंदिर होते हुए मेला मैदान पर समापन होगी ।यात्रा मे धार्मिक गुरुओं,साधु संतों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है ।यात्रा में विभिन्न स्कूल और संस्थाएं अलग अलग झांकियों के साथ भाग लेंगी ।यात्रा के समापन पर साधु संतों का सम्मान और उद्बोधन होगा ।यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया जाएगा ।
दूसरी तरफ इस साल भी यात्रा का मार्ग बाहर बाहर रखने से साधु संतों और स्थानीय पुरोहितों सहित लोगो मे आक्रोश है ।संतो का कहना है कि पहले यात्रा पुष्कर के मुख्य बाजार से निकलती थी ।जिससे बाजार में व्यापारिक संगठनों को पुष्प वर्षा कर स्वागत द्वार बनाने का अवसर मिलता था लेकिन अब यात्रा बाहर बाहर निकालने से यह अवसर नही मिल पाता ।सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने बताया कि बाहर से निकालने से आध्यात्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य ही पूरा नही होता वही साधु संतों को थकान होती है ।पाराशर ने बताया कि इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से यात्रा के मार्ग पर पुनर्विचार करने की अपील की गई थी लेकिन कोई असर नही पड़ा ।प्रशासन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए यात्रा को बाहर से ही निकालने का निर्णय लिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved