Post Views 31
November 3, 2022
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक किया जा रहा है। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के द्वारा इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताड़ का विषय श्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत रखा गया है।
सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 03.11.2022 को सभी रेल अधिकारियों /कर्मचारियों के बच्चो (आयु वर्ग 7 वर्ष से 15 वर्ष तक) के लिए ड्राईग प्रतियोगिता का आयोजन मंडल कार्यालय, अजमेर के सभा कक्ष में किया गया | इसके अलावा गुजराती सी.सैं.स्कूल, अजमेर एवं अंकुर पब्लिक सूकूल में 30- 30 बच्चों की “भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत" विषय पर ड्राईग प्रतियोगिता करवाई गई | इसके साथ ही "भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत" विषय पर रेल प्रागण में रेल कर्मचारियो द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
इससे पूर्व सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत में दिनांक 31.10.2022 को अपर मण्डल रेल प्रबंधक श्री बलदेवराम द्वारा सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई| इस्र कडी में मंडल स्तर पर एवं सकल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिसमे दिनांक 01.11.2022 को सभी रेल अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दिनांक 02.11.2022 को सभी रेल कर्मचारियों के लिए सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन सभी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में सभी रेल अधिकारियों /कर्मचारियों ने साथ अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved