Post Views 51
November 3, 2022
होटल में युवती के साथ मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में वाल्मिकी समाज ने सह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्लॉक टॉवर थाने का किया घेराव
समाज के लोगों ने सीओ साउथ सुनील सिहाग को सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन
ठठेरा चौक स्थित होटल देव पैलेस की तीसरी मंजिल पर युवती के साथ मारपीट के दौरान बेहोश हुई युवती की जेएलएन अस्पताल में दौराने इलाज मौत हो गई।
इस प्रकरण में मृतिका के परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा क्लॉक टावर थाने में दर्ज कराई गई एफ आई आर के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी श्यामलाल उर्फ श्यामा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया ।
जिसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से खफा वाल्मीकि समाज के लोगों ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गुरुवार शाम क्लॉक टावर थाने का घेराव किया। कैंडल मार्च की शक्ल में रामगंज से क्लॉक टावर पहुंचे सैकड़ों समाज के लोगों ने क्लॉक टावर थाने पर प्रदर्शन करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए सीओ साउथ सुनील सियाग को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 2 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो समाज के हजारों लोग एसपी कार्यालय का घेराव कर रास्ता जाम करेंगे ।
समाज के नेता नोरतमल ढेढ़वाल ने बताया कि वारदात में अकेला हिस्ट्रीशीटर श्यामलाल उर्फ श्यामा शामिल नहीं था उसके साथी भी थे जिन्हें पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जिससे समाज में आक्रोश है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved