For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143678493
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन थाना पुलिस की कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: 800 साल पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा से गूंजा अंदरकोट, बारिश के बीच नंगी तलवारों से साकार हुआ कर्बला का मंजर |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने ब्यावर रोड फल सब्जी मंडी एवं अनाज मंडी का किया निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है | 

अजमेर न्यूज़: अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहली बार देवस्थान विभाग की और से पतंगबाजी उत्सव का आयोज

Post Views 21

November 3, 2022

पतंगबाजी उत्सव का मेला मजिस्ट्रेट सुखराम पिंडेल और देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने किया शुभारंभ ।जिसमें देशी विदेशी बच्चे बुर्जगों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

पतंगबाजी उत्सव ने मोहा देशी विदेशी पर्यटकों का मन,कबड्डी में हमारी बादशाहत बरकरार

पुष्कर

अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए  मेला विकास समिति की और से मेला स्टेडियम में विभिन प्रकार की प्रतियोगिताओं और आयोजनों का दौर जारी है ।इस बार नवाचार के रूप में पहली बार देवस्थान विभाग की और से पतंगबाजी उत्सव का आयोजन किया गया ।पतंगबाजी उत्सव का मेला मजिस्ट्रेट सुखराम पिंडेल और देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने शुभारंभ किया ।जिसमें देशी विदेशी बच्चे बुर्जगों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि 250 से अधिक लोगो ने पतंगबाजी में हिस्सा लिया ।पतंगबाजी में भाग लेने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की खुशी देखते ही बनती थी ।सोनी ने बताया कि आमजन को जोड़ने के लिये पतंगबाजी को प्रतियोगिता के रूप मे आयोजित ना कराकर उत्सव के रूप में आयोजित किया गया ।साथ ही माझे से पंछी घायल ना हो इसलिये चाइनीज़ माझे के बजाय सामान्य मांझा काम मे लिय गया ।
दूसरी तरह मेला स्टेडियम में आयोजित विदेशी और भारतीय टीम  के कबड्डी मैच में स्थानीय खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए विदेशी टीम को आसानी से पराजित कर दिया ।खेल अधिकारी सुनील धाभाई ने बताया कि दोनों टीमो के 12-12 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।भारतीय टीम ने 57 और विदेशी टीम ने 27 अंक अर्जित किये इस प्रकार भारतीय टीम ने विदेशी टीम को 30 अंको से पराजित किया ।
मेला मजिस्ट्रेट सुखराम पिडेल ने बताया कि विदेशी खिलाड़ियों ने भी मैच का खूब मजा लिया और अच्छा पर्दशन किया ।विजेता और उवविजेता टीम को मेला विकास समिति की और से प्रमाण पत्र और स्मृति चिंह से नवाजा गया ।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved