Post Views 11
November 3, 2022
पुष्कर मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों से मनमाना यात्री कर व वाहन पार्किंग शुल्क वसूली का खेला जोर-शोर से चल रहा है
खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने की त्वरित कार्रवाई,तीनों यात्री कर नाकों पर कार्रवाई करते हुए किया सीज
पुष्कर मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों से मनमाना यात्री कर व वाहन पार्किंग शुल्क वसूली का खेला जोर-शोर से चल रहा है। की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ईओ बनवारी लाल मीणा ने की त्वरित कार्रवाई तीनों नगर पालिका के यात्री कर नाकों पर कार्यवाही करते हुए किया सीज।जानकारी के अनुसार इस मामले में गत दिनों नगर पालिका के ईओं ने यात्रीकर ठेकेदार को चेतावनी नोटिस जारी किया था इसके बावजूद भी यात्रीकर ठेकेदार तीर्थयात्रियों से निर्धारित दर से दो से तीन गुणा शुल्क वसूल कर लूट रहा है। जिससे तीर्थ यात्रियों व वाहनचालकों में रोष व्याप्त है। इधर शिकायत मिलने पर ईओं ने एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिए है।
जानकारी के अनुसार पुष्कर मेले के चलते नगर पालिका ने पुष्कर आने वाले यात्रियों व वाहन पार्किंग शुल्क संग्रहण के लिए यूपी के ठेकेदार को ठेका दिया था। पालिका के नाकों पर तैनात ठेकेदार के कर्मचारी पालिका की ओर से निर्धारित दर से दो से तीन गुणा शुल्क वसूल कर मेले में आने वाले यात्रियों को लूट जा रहा है। जबकि पालिका की ओर से नाकों पर रेट लिस्ट के बोर्ड भी लगा रखे है। लेकिन ठेकेदार के कर्मचारी इन बोर्ड को कपड़े से ढक़ कर अवैध वसूली कर रहे है। बता दे कि पार्षदों की शिकायत पर गत दिनों ईओं बनवारी लाल मीणा ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके ठेकेदार अवैध वसूली कर रहा है। बुधवार को बस चालक दयाराम जाट ने बताया कि वह 25 सवारी लेकर जयपुर से आया है, उसकी 200 रूपए की रसीद काटी गई है। इसी प्रकार जयपुर के एक अन्य वाहन चालक ने बताया कि वह साल में कई बार बस में सवारियां लेकर आता है। पहले 120 रूपए की रसीद काटी जाती थी, अब 200 रूपए की रसीद काटी गई है। उसने पालिका प्रशासन से ठेकेदार पर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। उधर ईओं मीणा ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही रिपोर्ट सही पाई गई और नगर पालिका की तरफ से कार्रवाई करते हुए नाकों को सीज कर दिया गया हे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved