Post Views 11
November 3, 2022
होटल में युवती के साथ मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में हिस्ट्रीशीटर श्यामलाल उर्फ श्यामा को पुलिस ने किया अदालत में पेश
न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर श्यामलाल उर्फ श्यामा को 15 दिन के लिए भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
ठठेरा चौक स्थित होटल देव पैलेस की तीसरी मंजिल पर युवती के साथ मारपीट के दौरान बेहोश हुई युवती की जेएलएन अस्पताल में दौराने इलाज मौत हो गई। जिसके बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर श्यामलाल उर्फ श्यामा को गिरफ्तार किया। जिसे क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी श्यामलाल उर्फ श्यामा को आईपीसी की धारा 302 376 (2ए) के तहत 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
क्लॉक टावर थाने के सब इंस्पेक्टर केसाराम ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक युवती व आदतन अपराधी श्यामलाल उर्फ श्यामा के बीच लॉकडाउन के समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच उसने युवती को होटल में बुलाया,जहां उनके बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई और श्याम लाल ने युवति का सिर पकड़ कर दीवार में धक्का दे दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं बेहोश हो गई। जिसे दो युवक बेहोशी की हालत में जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवती का इलाज शुरू हुआ उसके सिर में अंदरूनी चोट थी जिसकी सर्जरी की गई जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से आईपीसी की धारा 302 और 376 ( 2ए) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved