Post Views 11
October 30, 2022
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर प्रस्ताव लिया कि सीएम गहलोत 1 नवम्बर, 2022 को पुष्कर (अजमेर) आगमन यात्रा कार्यक्रम के दौरान (एकीकृत) महासंघ राज्य कर्मचारियों का चार सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल मिलना चाहता है और बधाई देना चाहते है कि राज्य में ओपीएस लागू की गई और राज्य कर्मचारियों के प्रति सीएम गहलोत संवेदनशील है ।
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) अजमेर का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल, अजमेर शहर और जिला अन्तर्गत राज्य कर्मचारियों के साथ हो रहे प्रशासनिक अधिकारियों के सौतेले व्यवहार व मनमानी का भी सम्पूर्ण फीडबैक देना चाहता है । चूंकि राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है परन्तु अजमेर जिले के कुछ प्रशासनिक अधिकारीगण, जनता व राज्य कार्मिकों के कार्यों के प्रति सौतेलापन अख्तियार कर रहे है इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है । सीएम गहलोत से प्रतिनिधि मंडल मिलकर उनको वस्तुस्थिति संज्ञान में लाना चाहता है, उदाहरण जलदाय विभाग के अधिकारीगण को राजकीय बैठके ही भाजपा विधायक के निवास पर करते है जबकि तमाम सुविधाएं उनके ही कार्यालयों में निहित है, यह भी न्यायसंगत नहीं है। अजमेर प्राधिकरण, नगर निगम ने पदों से संबंधित कार्यों में शिथिलताएं है, कार्य प्रगतिहीन है ।
सीएम गहलोत के अजमेर उत्तर कार्यक्रम के तहत अनुमति महासंघ एकीकृत कर्मचारी संघ मांग करता है कि जिला कलेक्टर अजमेर हमें सीएम गहलोत से मिलने मिलाने का समय दिलवाने की कृपा करें ताकि राज्य के सीएम गहलोत जो जनता व राज्य कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य कर रहे है।. निर्णय ले रहे है जैसे ओपीएस पेंशन योजना लागू करना / संविदा कर्मत्पुरियों को राहत प्रदान करना, समय पर महंगाई भत्ता बोनस देना तथा राज्य रोडवेज कार्मिकों को राज्य सेवा प्रदान करने का प्रयासरत होना । ब्यावर को जिला बनाना प्रस्तावित होना । राज्य कर्मचारियों की अन्य मांगों पर शीघ्र संज्ञान और निर्णय करवाना आदि बिन्दुओं पर उनको संज्ञान लेने के लिए निवेदन करना इत्यादि कार्यों के लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल मिलने का समय प्रशासन के द्वारा सीएम गहलोत से चाहता है।
चूंकि सरकार के बनने के बाद साढे तीन वर्षों के बाद सीएम गहलोत की पहली बार अजमेर यात्रा होगी। हम इसका हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करते है। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा ने आग्रह करते हुए कहा कि अजमेर प्रशासन हमें मिलने का अवसर प्रदान कराकर अनुग्रहित व आज्ञा प्रदान कराने की मांग की ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved