Post Views 11
October 29, 2022
अन्तरमण्डलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में अजमेर मंडल बना विजेता
अजमेर कारखाना खेलकूद संघ के तत्वाधान में लोको स्पोर्ट्स ग्राउंड अजमेर पर आयोजित की गई तीन दिवसीय उत्तर पश्चिम रेलवे की अंतर मंडलीय बास्केटबाल प्रतियागिता के आज अंतिम दिन खेले गये निर्णायक मैच में अजमेर मंडल की टीम ने अपने विगत वर्षो के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर मण्डल की टीम को 56-39 से हरा कर विजेता ट्राफी पर पुनः कब्जा किया | इस प्रकार जयपुर मण्डल की टीम उपविजेता रही |
मंडल रेल प्रबंधक अजमेर श्री राजीव धनखड़ ने अजमेर मंडल के प्रतियोगिता में विजयी होने पर टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।
अंतर मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम को टाफी एवं स्मृति चिन्ह उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर के मुख्य कारखाना इंजिनियर श्री आर. के, मूंदड़ा द्वारा प्रदान किये गये, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अशोक कुमार अबरोल रहे। अजमेर कारखाना खेलकूद संघ के सचिव श्री प्रमोद रावत ने प्रतियोगिता सफल बनाने पर सभी प्रतिभागी टीमों एवं रेलवे की विभिन्न संस्थाओं का आभार व्यक्त किया | समापन समारोह के अंतर्गत संयुक्त सचिव श्री आर.के. सरोया, श्री सूरज सिंह, श्री रामावतार यादव, श्री आर. एल. खंडेलवाल, श्री कुलदीप सिंह, जयपुर से आये खेलकूद अधिकारी श्री रामकुमार तथा रेलवे की संस्थाओ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे |
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved