Post Views 11
October 29, 2022
अजमेर जिला जिमनास्टिक्स सीनियर प्रतियोगिता का समापन विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
दो दिवसीय (28,29 अक्टूबर) जिमनास्टिक्स सीनियर प्रतियोगिता अजमेर के फ्यूचर अकादमी मे जिला जिमनास्टिक्स संघ द्वारा आयोजित की गईं
शक्ति सिंह राठौड़ कंवलाई भाजपा अजमेर देहात मीडिया प्रभारी की अध्यक्षता मे हुई जिसमे मुख्य अतिथि ओम प्रकाश बारिया जिला खेल कूद अधिकारी रहे,
प्रतियोगिता में महिला वर्ग मे परिधी शर्मा ने प्रथम, हर्षिता सिंह द्वितीय, निधि टांक तृतीय स्थान पर रही,
इसी प्रकार पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिमन्यु सिंह रावत, द्वितीय स्थान पर विशाल सिंह व तृतीय यमन परिहार रहे,
चयनित खिलाड़ी नवंबर में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे,कार्यक्रम का संचालन अरविंद पाराशर सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, अजमेर ने किया
अरविंद पाराशर
सचिव
जिला जिम्नास्टिक संघ,अजमेर
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved