Post Views 11
October 29, 2022
मार्बल सिटी किशनगढ़ में बदमाशों का पगफेरा, चोर उचक्के और बदमाशों ने पुलिस को दिया सैटरडे चैलेंज
सब्जी मंडी में खरीददारी करने आई महिला के पर्स को ब्लेड से काट कर नकदी और आभूषण किए चोरी
मार्बल सिटी किशनगढ़ में चोर उचक्के और बदमाशों ने स्थानीय पुलिस को सैटरडे चैलेंज दिया है। शनिवार के दिन अल सुबह से दोपहर तक मदनगंज थाना क्षेत्र में अपराध की तीन अलग-अलग वारदातें घटित हो गई। इसी कड़ी में शातिर महिलाओं की टोली ने ओसवाली मोहल्ला क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी करने आई एक महिला के पर्स को ब्लेड से काट कर उसमें रखी नकदी और आभूषण बड़े ही शातिराना ढंग से चुरा लिए। दाधीच कॉलोनी निवासी महिला अपनी बेटियों के साथ सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास पूछताछ की। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved