Post Views 11
October 29, 2022
"जिन्दगी प्यार का गीत है... इसे हर दिल को गाना पड़ेगा... युनाइटेड़ म्युजिक लवर्स समूह द्वारा सुपरस्टार स्व. राजेश खन्ना की चिर स्मृति में संगीत संध्या का भव्य आयोजन
युनाइटेड़ म्युजिक लवर्स ग्रुप, किशनगढ़ के तत्वाधान में प्रथम भारतीय सुपरस्टार स्व. राजेश खन्ना की चिरस्थायी स्मृति में माहेश्वरी इन्टरनेशनल स्कूल परिसर, किशनगढ़ में शनिवार, 29/10/2022 को सायंकाल 06:30 बजे से संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा। आयोजनकर्ता समूह से सम्बद्ध दिनेश गर्ग के अनुसार यह संगीत संध्या पूर्ण रूप से राजेश खन्ना अभिनीत गीतों एवं रचनाओं को समर्पित रहेगी। भारतीय फिल्म जगत में प्रथम सुपरस्टार के नाम से विख्यात स्व. राजेश खन्ना ने अपने 69 वर्ष के जीवनकाल सैकड़ों की संख्या में सुपरहिट फिल्मों एवं गीतों में अभिनय किया। 29 दिसम्बर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्में स्व. राजेश खन्ना का 69 वर्ष तक भारतीय फिल्म उद्योग को विशेष योगदान रहा एवं 28 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना ने अपनी अंतिम सांस ली। स्व. राजेश खन्ना ने अभिनेता के साथ - साथ कुछ समय के लिए राजनेता का जीवन भी जीया। भारतीय फिल्म जगत में "काका" के उपनाम से प्रसिद्ध राजेश खन्ना फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निदेशक होने के साथ ही राजनेता के रूप में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सिम्बलाइज होकर वर्ष 1991 - 96 तक सांसद बने। उक्त संगीत संध्या के प्रायोजक द्रोम मार्बल प्राइवेट लिमिटेड़, लाहोटी इम्पेक्स, शक्ति ग्रेनाइट, थार मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड़, सप्तगिरी मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड़, S.D.P. मशीन्स एवं सह प्रायोजक श्री श्याम ग्रेनी मार्मो, वर्धमान एवं गुणसागर पल्सेस, महणोत ज्यूलरी हाऊस, श्याम ग्रेनी मार्मो, श्री पीताम्बरा टाइल्स आदि रहेंगें। उक्त आयोजन में केवल एन्ट्री पास के माध्यम से प्रवेश सुनिश्चित होगा। वस्तुत: युनाइटेड़ म्युजिक लवर्स समूह के द्वारा पूर्व में भी बप्पी लहरी (बप्पी दा) एवं अन्य प्रमुख आयोजन कियें जा चुके है। आयोजन के सन्दर्भ में म्युजिक अरेन्जर नीरज आर्या एवं सह समन्वय समिति के अार. के. शर्मा, संजय दोषी, अजय काबरा, संजीव धमीजा आदि के संयुक्त निर्देशन में आयोजन व्यवस्थाएं पूर्णता की ओर अग्रसर है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved