Post Views 11
October 29, 2022
मार्बल सिटी किशनगढ़ में बदमाशों के हौसलें हुए बुलंद, दिनदहाड़े मारुति वैन में रखा नोटों से भरा बैग चुराया
कटला मार्केट में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना वंहा लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
मार्बल सिटी किशनगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े पार्किंग में खड़ी मारुति वैन में रखा नोटों से बैग चुरा लिया। मुख्य बाजार कटला मार्केट में हुई इस चोरी की घटना की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बेग चुराता नजर आ रहा है। कपड़ा व्यापारी बृजमोहन बाहेती ने बताया कि उनकी वैन से नगदी से भरा बैग चोरी हुआ है। उसमें करीब सवा लाख रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से मार्बल सिटी किशनगढ़ के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved