Post Views 11
October 20, 2022
सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को
अजमेर, 20 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे डीओआईटी वीसी रूम में होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बैठक में ब्लॉक एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फेंसिग के माध्यम से जुड़ेगें।
श्री पुष्कर मेला-2022
विकास प्रदर्शनी की समीक्षा बैठक शनिवार को
अजमेर, 20 अक्टूबर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमंत स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में श्री पुष्कर मेला 2022 की विकास प्रदर्शनी उपसमिति की समीक्षा बैठक शनिवार 22 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे पुष्कर उपखण्ड अधिकारी सभाकक्ष में आयोजित होगी। यह जानकारी उपसिमिति के सदस्य सचिव डॉ. सुधाकर सैनी ने दी।
विशेष योग्यजनों को मिलेंगे सहायक अंग उपकरण
चिन्हिकरण के लिए लगेगा शिविर
अजमेर, 20 अक्टूबर।विशेष योग्यजनों को सहायक अंग उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन नवम्बर माह में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में ट्राई साईकिल, व्हिल चैयर, बैशाखी, कैलीपर, श्रवण यंत्र एवं ब्लाईन्ड स्टीक जैसे अंग उपरणों के लिए चिन्हिकरण शिविर का आयोजन नवम्बर माह में होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved