Post Views 11
October 20, 2022
सरदार शहर से विधायक और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा का अस्थि कलश गुरुवार एकादशी को आज तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचा ।
जहां सरोवर के जयपुर घाट पर राजस्थान ब्राहमण महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित सुभाष पाराशर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होने पुष्कर पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के व्यक्तित्व को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश को पुष्कर सरोवर में प्रवाहित किया गया। स्थानीय तीर्थ पुरोहित चतुर्भुज अलावात द्वारा धार्मिक रीति रिवाज संपन्न करवाए गए।
इस दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, सुधांशु जी अध्यक्ष पवन, जिला अध्यक्ष यूथ चंद्रशेखर सिखवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजयलक्ष्मी पाराशर, कार्यकारी अजमेर जिला देहात अध्यक्ष डॉ अविनाश दुबे, उपखंड अध्यक्ष पुष्कर चंद्रशेखर गौड़, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश अजय शर्मा, आलोक भारद्वाज, बुद्धि प्रकाश इन्दोरिया आयोजित रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved